Lord Shri Ram : अयोध्या बना बैतूल शहर, कोठीबाजार और गंज से निकाली गई शोभायात्रा

Lord Shri Ram:  बैतूल। अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैतूल को रामभक्तों ने अयोध्या बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रविवार को सुबह से हर तरफ श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं। दोपहर में नगर के सदर क्षेत्र से झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई तो शाम को कोठीबाजार और गंज क्षेत्र से निकाली गई शोभायात्रा ने समूचे शहर को राम मय कर दिया। शोभायात्रा में भक्तों के द्वारा राम धुन पर थिरकते हुए रामलला का स्वागत किया।

शहर के प्रत्येक मंदिरों और सरकारी भ्रवनों मेें लाईटिंग लगाई गई है। यह लाईटिंग रात के समय सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है। कलेक्ट्रेट भवन, रेलवे स्टेशन, अस्पताल भवन सहित अन्य भवनों पर विद्युत साज-सज्जा की गई। मंदिरों में भी रंग रोंगण के साथ लाईटिंग की व्यवस्था और सजावट की गई है। शहर के चौक चौराहों और मुख्य सड़कों पर केवल भगवा झंडे दिखाई दे रहे हैं।

दिव्य रथ पर निकले भगवान श्रीराम :

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैतूल में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा दशहरा उत्सव की तरह रविवार शाम करीब पांच बजे शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। राम धुन, जय श्री राम के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल राममय हो गया था। जगह-जगह महाआरती का भी आयोजन किया गया

सावरिया नगर में निकली कलश शोभा यात्रा:

शहर के सांवरिया नगर में रविवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खुशी में दुर्गा मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकली। डीजे संगीत व केसरिया ध्वजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button