Crime News : बैतूल- नागपुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मिला 10 किलो गांजा

Crime News : बैतूल। बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे पर दुर्घनाग्रस्त हुए वाहन से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। वाहन में अलग-अलग नंबर प्लेट पाई गईं हैं जिससे पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि वाहन कहां का है और इसका मालिक कौन है। फिलहाल पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैतूलबाजार थाना क्षेत्र में पंखा से मिलानपुर टोल प्लाजा के बीच रात्रि में वाहन पलट गया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की तो उसमें गांजा पाया गया। वाहन में कोई मौजूद नहीं था जिससे कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस ने आशंका जताई है कि गांजा की तस्करी करने के दौरान वाहन पलटने के बाद तस्कर भाग गए होंगे। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




