Planting of 150 plants: श्री बालाजी कॉलेज में हुआ 150 पौधों का रोपण

बैतूल। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से देश भर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। इस अभियान में शासकीय और गैर-शासकीय संस्थाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पौधे रोप रही हैं।
श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट बैतूल कॉलेज में भी इस अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी जे शाह के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में 150 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने मिलकर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया।
डॉ. पीजे शाह ने रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया और शिक्षकों व छात्रों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई थी, उसे सभी ने अनुभव किया है और इस प्रकार के पौधारोपण अभियान से पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस कोऑर्डिनेटर वीके पांडे, भावेश खासदेव, नीलेश मिश्रा, एनएसएस छात्र कोऑर्डिनेटर सुजल जौंजारे, प्रणय सोलंकी, आर्या गुप्ता, रूपाली पवार, शिवानी, मानसी, आयुषी पवार, अनुज ठाकरे, गगन पवार, तनुज टोंगसे, ईशाली देशमुख, तुषार धाबड़े, मयंक देशमुख आदि उपस्थित थे। पौधारोपण के इस अभियान से श्री बालाजी कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।




