श्री माता मंदिर समिति ने मनाया सचिव विनय बंटी मालवीय का जन्मदिन
जन्मदिन पर महाप्रसादी का किया वितरण, समिति ने किया सम्मानित

बैतूल। श्री माता मंदिर समिति के सचिव विनय बंटी मालवीय का जन्मदिन 20 जुलाई को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति ने श्री मालवीय का सम्मान किया। श्री मालवीय ने मंदिर में महाप्रसादी का वितरण किया, जिसमें भक्तों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक डब्बू तलेड़ा और महिला मंडल ने श्री मालवीय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस विशेष मौके पर बंटी मालवीय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्यार और सम्मान के लिए वे सभी के दिल से आभारी हैं।




