जयस्तंभ चौक से बगडोना कॉलेज गेट मार्ग पर बेकाबू डंपरों का आतंक:

डीजल बचाने के लिए न्यूट्रल में दौड़ रहे भारी वाहन बन रहे मौत का कारण, कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ेंगे हादसे अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने थाना सारनी में सौंपा ज्ञापन | पाथाखेड़ा तिगड्डा हादसे के बाद भारी वाहनों पर रोक की मांग तेज, रवि बिहारे की मौत से आक्रोश | रिहायशी और मार्केट क्षेत्र में तेज रफ्तार बलकर ट्रकों पर सख्ती की मांग, गति सीमा तय करने की अपील|

 

बैतूल। जयस्तंभ चौक से कॉलेज गेट होते हुए बगडोना मार्ग तक रिहायशी और मार्केट क्षेत्र में डंपर, बलकर ट्रक और अन्य भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही के खिलाफ अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने थाना सारनी जिला बैतूल में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी ने ज्ञापन में बताया कि विगत कुछ समय से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन अत्यधिक बढ़ गया है। वाहन तेज गति से गुजरते हैं और डीजल बचाने के लिए न्यूट्रल में चलाए जाते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और क्षेत्र में भय का वातावरण है।

 

16 फरवरी को वेकोलि जी. एम. कार्यालय में कार्यरत श्री रवि बिहारे के वाहन को पाथाखेड़ा तिगड्डा के समीप एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनका दुखद निधन हो गया। संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने बताया कि इससे पूर्व भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं और समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो और गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। क्षेत्र में कोल हैंडलिंग के कई ट्रक बहुत तेज रफ्तार से चलते हैं जिससे आम जनता को रास्ते में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि रिहायशी और मार्केट क्षेत्र में डंपर और बलकर ट्रकों की अधिकतम गति सीमा निर्धारित कर उसका सख्ती से पालन कराया जाए, संबंधित मार्ग पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर और सावधानी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, यातायात पुलिस द्वारा नियमित निगरानी और गश्त सुनिश्चित की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। संगठन ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगा।

ज्ञापन देते समय ये रहे उपस्थित जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी,जिला महामंत्री संतोष कैथवास,जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी,जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला वरिष्ठ संयोजक जय शिंदे,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनारे, जिला प्रचार मंत्री कैलाश पाटिल,जिला संयुक्त सचिव पवन चौरसिया, जिला संगठन मंत्री मुकेश सोनी, जिला उप संगठन मंत्री, यमल शर्मा, शशांक चतुर्वेदी, मनीष मस्की, जिला उप मंत्री अनिल पाटेकर एवं तहसील अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राजेश वागद्रे,तहसील महामंत्री राकेश डेहरिया, तहसील उपाध्यक्ष पंकज मालवीय एवं हितेश हात्या, अमित नकवाल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button