One tree campaign in the name of mother: एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत आमला परिक्षेत्र के जैतापुर बीट में रोपे 1000 पौधे

केन्द्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके ने किया पौधारोपण


बैतूल। दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल के आमला परिक्षेत्र के जैतापुर बीट में 30 जून को “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनता, समिति सदस्यों, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और कुल 1000 पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, केन्द्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके ने वनमंडल के आमला परिक्षेत्र अंतर्गत जैतापुर बीट पहुंचकर पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की गई थी। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा,धरती भी मां के समान हमारा ख्याल रखती है। धरती मां ही हमारे जीवन का आधार है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम धरती मां का ख्याल रखें। मां के नाम पेड़ लगाने से मां का सम्मान होगा और धरती मां की भी रक्षा होगी।
— कार्यक्रम में रही वन विभाग के अधिकारियों की भागीदारी–
इस पौधारोपण कार्यक्रम और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य वन संरक्षक बैतूल वृत्त पी.एन. मिश्रा (भा.व.से.), वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल विजयानन्तम टी.आर. (भा.व.से.), उपवनमंडलाधिकारी आमला (सा.) श्रीमती तरूणा वर्मा (रा.व.से.), आदित्य बबला शुक्ला, सदस्य जिला योजना समिति, और अन्य जनप्रतिनिधि, वन समिति सदस्यों के साथ समस्त विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण ने कार्यक्रम में भाग लिया।
— पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम–
इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बल दिया, साथ ही जनसहभागिता को भी प्रोत्साहित किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान धरती की हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया। पौधारोपण अभियान में सभी ने इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button