Agniveer Championship: अग्निवीर चैंपियनशिप में शामिल हुए भोपाल ARO के 250 प्रतिभागी

बैतूल। रघुकुल डिफेंस एकेडमी बैतूल के तत्वाधान में 1 जुलाई 2024, सोमवार को 1600 मीटर अग्निवीर (आर्मी) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भोपाल ARO के लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल सुजीत सिंह (RETD) सैनिक कार्यलय बैतूल DSB के चीफ थे। इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिक संघ, वरिष्ठ समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, पुलिस प्रशासन, ABVP और रघुवंशी समाज सहित अन्य समाज के नामी चेहरे भी युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे।
रघुकुल डिफेंस अकादमी के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रक्तदान वीरों और युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले कोचों का भी मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों में से 30 को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इनमें से प्रमुख विजेता राजवीर वर्मा (छिंदवाड़ा जिला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गरीबदास अहाके (बैतूल) ने द्वितीय स्थान और पवन मकोड़े (बैतूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेताओं में सपन्नील ने चौथा स्थान और अंकित उइके ने पाँचवा स्थान प्राप्त किया।




