Niyukti : पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन की जिला अध्यक्ष बनी नीलम वागद्रे
महिलाओं को संगठित कर राजनीतिक सहित सामाजिक में बनाई मजबूत पकड़
बैतूल। गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष और समाजसेवी नीलम वागद्रे को पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नीलम वागद्रे की नियुक्ति जिला अध्यक्ष बीआर खांडग्रे की अनुशंसा पर की गई है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती नीलम वागद्रे, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गंज के अलावा महिला कुनबी समाज की सह सचिव के साथ क्षत्रीय लोणारी कुनबी सेवा संगठन की जिला प्रवक्ता के दायित्व का निर्वाचन बखूबी निभा रही हैं।
Blame : आदिवासी महिला ने आबकारी विभाग एवं ठेकेदार के खिलाफ लगाए पेसा एक्ट उल्लंघन के आरोप… यह पढ़े
सक्रिय समाज सेविका और भाजपा गंज मंडल की अध्यक्ष नीलम वागद्रे लंबे समय जे सामाजिक संगठन से जुड़ी होने के साथ उनके पास सेकड़ो जुझारु महिलाओं की टीम है, जो भाजपा संगठन को मजबूत करने सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ आमजनों को दिलाने के लिए तत्यपर्य रहती हैं। नीलम वागद्रे की समाजसेवी सक्रियता को देखते हुए पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष बीआर खांडग्रे की अनुशंसा पर उन्हें पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन के महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष पद की महती जबावदारी सौंपी गई है। श्रीमति वागद्रे को जिले में कुनबी समाज की महिलाओं को शिक्षा के साथ विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य करेंगी। नीलम वागद्रे की नियुक्ति पर महिला कुनबी समाज की अध्यक्षा रेखा ताई बारस्कर, भगवंतराव बोहरपी, कल्पना धोटे, प्रभा वागद्रे, माधुरी साबले, जया मानकर, लता देशमुख, जमुना पंडाग्रे, वंदना काले, प्रवीणा कुबड़े, सेवंती माकोड़े, ममता कुबडे सहित समाज की महिलाओं ने बधाई दी है।