committed suicide by hanging: शराब की लत और पारिवारिक तनाव ने ले ली युवक की जान
डीजे संचालक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान हुई मौत

बैतूल। डीजे संचालक ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकेश ने रसोई में खाना खाने का कहकर घर के पीछे जाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार मुकेश, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल झाड़ेगाव में रह रहा था, शुक्रवार को रसोई में खाना खाने का बहाना बनाकर घर के पीछे की ओर गया। वहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब उसका बेटा पीछे पहुंचा तो उसने पिता को फांसी पर लटका हुआ पाया और तुरंत अपने मामा और अन्य परिजनों को आवाज दी। परिजन मौके पर पहुंचे, तो मुकेश के साले ने उसे गोद में उठाया और बेटे ने फंदे की रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। मुकेश की सांसें चल रही थीं, इसलिए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुकेश शराब पीने का आदी था और पारिवारिक तनाव में रहता था। वह पेशे से डीजे संचालक था और उसकी एक किराने की दुकान भी थी। मुकेश करीब 20 साल से अपने ससुराल में रह रहा था। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस दुखद घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मुकेश की आत्महत्या के पीछे शराब की लत और पारिवारिक तनाव मुख्य कारण माने जा रहे हैं।




