बैतूल–नागपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मारी, दर्जन भर बच्चे घायल

Big Accident : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से गुजरने वाले बैतूल– नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार दर्जन भर बच्चे घायल हो गए। घायलों को पांढुरना के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसा फोरलेन पर नागपूर की ओर ग्राम खंबारा के आगे मोही घाट में शुक्रवार शाम को हुआ। सूचना मिलने पर एनएचएआई तथा संजीवनी 108 की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को पांढुरना के अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब निजी सीआरएम स्कूल की वैन बच्चों को छोड़ने के लिए ग्राम खंबारा जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन रोड के नीच लुढ़क गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। फोरलेन से गुजर रहे लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में खंबारा निवासी हर्षित पंवार, लक्की पंवार, ऋषभ पंवार, देवांश पंवार, हार्दिक पंवार एवं मानवी पंवार आदि घायल हुए हैं।




