surprise visit: मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने किया आकस्मिक दौरा
सामाजिक मुद्दों और संगठन की कार्य योजनाओं पर हुई विस्तृत परिचर्चा

बैतूल। मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश वट्टी ने मंगलवार 11 जून को बैतूल का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत परिचर्चा की एवं संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सामुदायिक भवन निर्माण और अन्य सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में विशेष रूप से मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रदेश सह सचिव संतु सूर्यवंशी, प्रदेश नोडल अधिकारी जे.सी. पूरवे, अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागले, अशोक बिसौने, जिलाध्यक्ष छन्नू बेले, रमेश बेले, डॉ. आईपी पारधे, गंगाराम घुड़ाले, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल बिहारे, पंकज बरदे, विनोद सीहारे, चंद्र किशोर बेले, जगदीश कोगे, रंजीत, रम्मू बेले सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा की और समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेहरा समाज को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संगठन को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर समाज की समस्याओं को हल करने में योगदान दें।
— सामुदायिक भवन निर्माण पर विचार-विमर्श–
बैठक में जिला स्तर पर सामुदायिक भवन बनाए जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। श्री वट्टी ने बताया कि सामुदायिक भवन समाज के लोगों को एकजुट करने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की और जल्द ही इस परियोजना को अमल में लाने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की। बैठक के अंत में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत वंदन और अभिनंदन किया। सभी ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की भावना प्रकट की और एकजुट होकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। संगठन के प्रदेश सह सचिव संतु सूर्यवंशी ने कहा इस बैठक से यह स्पष्ट हो गया कि मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन अपने समाज के उत्थान और विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है और आगामी समय में इसे और मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगा।




