on job trainin: ब्यूटी एंड वैलनेस की छात्राओं को दी ऑन जॉब ट्रेनिंग

शासकीय विद्यालय पाटाखेड़ा की छात्राओं को सिखाए रोजगार के विविध कौशल


छात्राओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
बैतूल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटाखेड़ा, ब्लॉक चिचोली में प्राचार्य आरके पवार के मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं और बारहवीं की ब्यूटी एंड वैलनेस की छात्राओं के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग का संचालन वोकेशनल ट्रेनर मनीषा नागले द्वारा पूर्वी ब्यूटी पार्लर, पाटाखेड़ा में किया गया।
ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं को विभिन्न रोजगारपरक कौशल सिखाए गए। इसमें थ्रेडिंग, मेहंदी, मैनीक्योर, वैक्स, हेयर स्पा, हेयर स्ट्रेटनिंग, हेयर कलर और दुल्हन मेकअप जैसे कौशल शामिल थे। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ब्यूटी एंड वैलनेस क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
— प्रशिक्षण में छात्राओं ने ली उत्साह पूर्वक भाग लिया–
इस प्रशिक्षण में आरती धुर्वे, रश्मि, कविता, रूपा, मोना, विमला, वंदू आदि छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्होंने नए कौशल सीखने में गहरी रुचि दिखाई। इन कक्षाओं ने छात्राओं को तकनीकी ज्ञान के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है, जो उनके जीवन में बेहद महत्वपूर्ण होगा।
विद्यालय के प्राचार्य आरके पवार और वोकेशनल ट्रेनर मनीषा नागले का कहना है कि इस तरह की ट्रेनिंग से छात्राओं को अपने भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है, उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक सभी आवश्यक कौशल भी सिखाए जा रहे हैं। इस प्रकार की पहल शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर छात्राओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button