Loksabha Chunav: बैतूल कलेक्टर ने किया मतदान, मतदाताओं में नजर आ रहा उत्साह

Loksabha chunav: बैतूल। बैतूल लोकसभा सीट के लिए मतदान करने मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह सात बजे से मतदाता बड़ी संख्या में घरों से निकले और मतदान किया।
तेज धूप से बचने के लिए मतदाताओं के द्वारा सुबह के वक्त मतदान में हिस्सा लिया। बैतूल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सपत्नीक मतदान केंद्र क्रमांक-62 पहुंचकर मतदान किया।

बैतूल के पूर्व विधायक निलय डागा ने पत्नी दीपाली डागा के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।

बैतूल में मतदान केंद्र क्रमांक-62 में महसून खान ने पैर में फ्रैक्चर होने के बाद भी मतदान केंद्र पहुंच कर अपनी जिम्मेदारी निभाई।





