Election Voting:बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह, सुबह नौ बजे तक 15.97 % मतदान

Election Voting: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

संसदीय क्षेत्र में शामिल आठ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 15.97 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। सबसे कम मतदान हरदा विधानसभा क्षेत्र में 14.33 प्रतिशत हुआ है।

सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार नजर आ रही थी। संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

मुख्य मुकाबला भाजपा के दुर्गादास उईके और कांग्रेस के रामू टेकाम के बीच है। बैतूल लोकसभा सीट पर पिछले 28 वर्ष से भाजपा का कब्जा है। संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 95 हजार 331 मतदाता हैं। कुल 2355 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है।

बैतूल लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक मतदान की स्थिति
- आमला विधानसभा क्षेत्र –14.68%
- बैतूल विधानसभा क्षेत्र –15.65%
- भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र–16%
- घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र –17.03%
- मुलताई विधानसभा क्षेत्र –15.81%
- हरदा विधानसभा क्षेत्र –14.33%
- टिमरनी विधानसभा क्षेत्र –17.18%
- हरसूद विधानसभा क्षेत्र –17.19%





