Crime News : छिंदवाड़ा जिले से आए चोर, बैतूल में स्टेट हाइवे पर लगी रैलिंग चोरी कर भागते समय पकड़ाए

बैतूल- परतवाड़ा मार्ग पर लगी लोहे की रैलिंग चोरी की, दो नाबालिग समेत 14 गिरफ्तार

Crime News : Betul : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्टेट हाइवे के किनारे लगी लोहे की रैलिंग चोरी करने वाले छिंदवाड़ा जिले के गिरोह को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। रैलिंग की चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत 14 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक और उसमें चोरी कर ले जाई जा रही 15 लाख रुपये कीमत की रैलिंग जब्त कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन मई को लोक निर्माण विभाग के भैंसदेही एसडीओ राकेश कास्दे ने भैंसदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम चोपनीखुर्द एवं माजरवानी जोड के बीच सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए लगाई लोहे की रैलिंग अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 भादवि., धारा 3 शासकीय संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई तो पता चला कि तीन मई 2024 की रात्रि में चोपनीखुर्द के ग्रामीण परतवाड़ा से गेहूं बेचकर आ रहे थे। रास्ते में उन्हें मिनी ट्रक खड़ा दिखा जिसमें कुछ लोग सड़क किनारे लगी लोहे की रैलिंग को खोलकर उसमें रख रहे थे। इनके द्वारा चिल्लाने पर चोर मिनी ट्रक में रैलिंग रखकर जंगल में भाग गए। पुलिस ने घटना स्थल के आस- पास से जंगल तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रक की तलाश की और नांदा एवं भैंसदेही आने वाले रोड पर नाकाबंदी की। चिचोलीढाना चौराहा पर मिनी ट्रक आता नजर आया। ट्रक को रोककर उसमें देखा तो लोहे की रैलिंग भरी हुई थी।

ट्रक के चालक शुभम पिता महेश साहू निवासी गांगीवाढा जिला छिंदवाड़ा हाल परासिया अपने साथी नितेश, करन, सुन्दरलाल, मायाराम , हरियोम, युवराज, अजय, ईस्वर, अरविंद, आंनद एवं दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सडक किनारे लगी रैलिंग को खोलकर ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने ट्रक और रैलिंग जब्त कर ली।

उक्त प्रकरण में आरोपितों की तलाश में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक अंजना धुर्वे, उनि प्रीति पाटिल, उनि, फतेबहादुर सिंह, सउनि. अजय भाट, सउनि. अवधेश वर्मा, प्रआर.140 भरत पंवार, प्रआर.22 छोटेलाल वछानिया, प्रआर.148 पंजाबराव परते, आर.490 नारायण जाट, आर.494 सुनील उइके, मआर.320 अंकिता, सैनिक 42 अमर की महत्वपूर्ण विशेष भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button