Cmrise school: सीएम राइज विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, लॉटरी प्रक्रिया 4 मई को पूर्ण होगी

बैतूल। सी.एम. राइज शा.कृषि उ.मा.वि. बैतूल बाजार में कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 29 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक है। उक्त कक्षाओं में आवेदन जमा करने हेतु उत्तीर्ण अंकसूची की छायाप्रति/उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र/इंटरनेट की छायाप्रति के साथ शाला में निर्धारित काउंटर पर 29 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे तथा प्रवेश प्रक्रिया हेतु शनिवार 4 मई 2024 को दोपहर 12 बजे से लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। प्राचार्य द्वारा समस्त पालकों/विद्यार्थियों से निर्धारित समय में आवेदन जमा करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button