छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर उकेरी रंगोली, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

कौशल शिविर के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास

बैतूल। ई.एफ.ए.शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ने बुधवार 17 अप्रैल को 64 कलाओं पर आधारित कौशल शिविर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था छात्राओं को मतदान की महत्वपूर्णता के बारे में जागरूक करना और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनकी भूमिका को बढ़ावा देना। इस कार्यक्रम में रंगोली, नारा लेखन, चित्रकला, बाल हट जिद है मतदान की आदि गतिविधियाँ शामिल थीं। छात्राओं ने इन गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया और मतदान के महत्व को साझा किया।

विद्यालय के प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे ने बताया, कौशल शिविर के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास छात्राओं द्वारा किया गया। मतदान की शक्ति हमारे लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें इसके महत्व को समझने और वोट करने के लिए प्रेरित करने के लिए युवा पीढ़ी के साथ मिलकर काम करना चाहिए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से, शैक्षिक संस्थान ने लोकतंत्र के मूल्यों और मतदान की महत्वपूर्णता को सार्वजनिक मंच पर स्थायी रूप से स्थापित किया है।

— हर चुनाव के साथ मतदान प्रतिशत में सकारात्मक वृद्धि– 

कौशल शिविर के प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उदे्श्य से लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों का आयोजन ई.एफ.ए.शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय बैतूल गंज किया गया। प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे ने कहा कि अपने देश के लिए वोट करने की शक्ति भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का एक महत्पूर्ण हिस्सा है। हमारे देश में 18 वर्ष की उम्र के उपर सभी व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार है, लेकिन कुछ ही लोग इसके प्रति उत्साहित रहते है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ जो भारत के इतिहास में सबसे अधिक मतदान है। हर चुनाव के साथ मतदान प्रतिशत में सकारात्मक वृद्धि हुई है। मतदान में इस तरह की वृद्वि मतदाताओं को जागरूक करने से ही आई हैं। इसलिये हर व्यक्ति को अपने-अपने वोट का महत्व जानना होगा और आपने मत का उपयोग कर एक अच्छी सरकार चुनना होगा इसमें हम-आप सभी की भूमिका हैं।

– पांच समूह बनाकर किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन– 

विद्यालय में कौशल शिविर के अन्तर्गत 64 कलाओं में से एक कला रंगोली कला में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत छात्राओं के पांच समूह बनाकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक सरिता ठाकुर एवं माया मगरदे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम समूह-मोनोलिका साहू, मुक्ता साहू, यशवी सोनी, सलोनी चढ़ोकार, लक्ष्मी पाटनकर, द्वितीय समूह-सुहाना पंवार, उर्वशी पंवार, भूमि ठाकुर, मयूरी भूमरकर, साधना पंवार तृतिय समूह-दिक्षा खादिपुरे, सुरभी नागले, अंकिता इवने, दिव्या काले, महिमा सोनारे का रहा। प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों तथा अशोक कवड़े, उर्मिला यादव, संगीता चिल्हाटे का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button