Blod donation camp: विशाल रक्त समूह जांच शिविर में 140 यूनिट से अधिक हुआ रक्तदान
विशाल रक्त समूह जांच शिविर में 140 यूनिट से अधिक हुआ रक्तदान

बैतूल। दिवंगत पंकज उसरेठे एवं श्रीमती शशि टिकारे की स्मृति में बचपन ए प्ले स्कूल एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल आमला एवं जन सेवा कल्याण समिति आमला के संयुक्त तत्वाधान में 7 अप्रैल दिन रविवार को भीम नगर आमला में विशाल रक्तदान एवं रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाम 6 बजे तक 140 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। इस विशाल रक्तदान एवं रक्त समूह जांच शिविर में साई आराधना आई.टी.आई. आमला, सहयोग फाउंडेशन, आमला, करनी सेना परिवार, आमला, सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज, आमला, संत निरंकारी ग्रुप आमला, युवा मैत्रेयी समिति आमला, पैराडाईज हा.से. स्कूल आमला, उड़ान ग्रुप आमला, पं.जवाहरलाल नेहरू एवं बालाजी महा.वि.आमला, पंजाब सेवा समिति आमला, भगत संघ आमला, अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला, रेड क्रॉस सोसायटी आमला, महाकाल युवा मण्डल जम्बाड़ा, छावा वेलफेयर सोसायटी तिरमहूँ, श्री सत्यसाई समिति आमला, श्री महावीर हनुमान गौशाला आमला, मनोज वाधवा फ्रेण्ड्स ग्रुप आमला, माँ शारदा सहायता समिति बैतूल, परशुराम सेना बैतूल, जामा मस्जिद कमेटी आमला, कैलाश ठाकरे, आकाश जैन, चन्द्रकिशोर टिकारे, डॉ. शिशिरकान्त गुगनानी, जितेन्द्र भावसार, नीरज बारस्कर, हर्षित ठाकरे, राहुल धेन्डे, अमित यादव, भावेश मालवीय, नितिन ठाकुर, अनिल सोनपुरे, सागर चौहान, अनिल सोनी का विशेष योगदान रहा।




