Weather News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बरसे ओले, गरज चमक के साथ हुई वर्षा

Weather News: मध्यप्रदेश में रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। बैतूल जिले में दोपहर में तेज वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंच गया है।
बैतूल जिले के शाहपुर में करीब 10 मिनट तक तेज ओले बरसते रहे। इससे गेंहू की बालियों को खासा नुकसान हुआ। बैतूल जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में तेज वर्षा से फसलें प्रभावित हो गई हैं।

किसानों के द्वारा इस समय गेंहू की फसल की कटाई का कार्य किया जा रहा है। वर्षा से यह कार्य बंद हो गया। किसानों ने बताया कि वर्षा से गेंहू की बालियों में दाना काला पड़ जाएगा और चमक खत्म होने से दाम कम मिलेंगे। करीब आधा घंटे तक रुक रुककर वर्षा होने के बाद मौसम खुल गया है।




