रामापुरा-ढोडरामऊ में चिटकोरा-कबड्डी से मेला बना आकर्षण का केंद्र।

विभिन्न मंडलों की भागीदारी से प्रतियोगिता में दिखी आदिवासी संस्कृति।

बैतूल। ग्राम पंचायत ढोडरामऊ के रामापूरा में जय श्री खारदेव बाबा मेले के अंतर्गत चिटकोरा कार्यक्रम और प्रतियोगिता के साथ डे-नाइट कबड्डी मुकाबलों ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। चिटकोरा प्रतियोगिता में पारंपरिक आदिवासी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन हुआ, जबकि कबड्डी में खिलाड़ियों ने देर रात तक उत्साह बनाए रखा।

आदिवासी चिटकोरा कार्यक्रम में झामसिंह बारस्कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण अधिकारी बैतूल, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर संदीप बारस्कर, रामेश्वर अखण्डे सरपंच ढोडरामऊ, रंजित कलमें सरपंच टिमरनी, विरेंद्र बारस्कर सरपंच सालीमेट, महेन्द्र सिंह इरपाचे जनपद सदस्य ढोडरामऊ, बिसराम काजले उपसरपंच ढोडरामऊ, बिहारी काजले शिक्षक, रामचरन बारस्कर गायक, हरेसिंह कास्दे, अमित शैलूकर ढोलक मास्टर, राजकुमार लोखंडे झापड़ी, प्यार सिंह कास्दे, इमरत काजले, बुधराम काजले पूर्व सरपंच बिजादेही, कमल बारस्कर धारनमऊ, कमलेश काजले गायक रामापूरा, हारनाम गायक धुत्तापूरा, पूनमसिंह, सरवन कलमें गायक टिमरनी, रामप्रसाद सरपंच झापड़ी, तूलाराम कास्दे सरपंच धनवार, पिंकेश कलमें ब्लॉक मंत्री कांजीतालाव क्षेत्रीय, श्रीमती विलकिस बारस्कर जिला पंचायत सदस्य, सरिता, सबिना और प्रियंका उपस्थित रहे।

– पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध

चिटकोरा प्रतियोगिता में धुत्तापूरा मंडल, धारनमऊ मंडल, रामापूरा मंडल, खरवार मंडल, आमढाना नानकराम दादा मंडल, टिमरनी मंडल, रूमाकोल मंडल, पाट मंडल, चादकिया मंडल, पिपरिया मंडल और बाड़चापड़ा मंडल ने भाग लेकर पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तेज रेड और मजबूत पकड़ के साथ मुकाबलों को रोमांचक बनाया। देर रात तक चले मैचों में दर्शकों की भीड़ बनी रही और हर मुकाबले में उत्साह चरम पर रहा।

सरपंच गण, पंच गण, शिक्षक गण और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी के साथ आयोजन समिति के सहयोग से कार्यक्रम धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें खेल और परंपरा का प्रभावी संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button