Police Transfer : रविकांत डहेरिया को गंज थाना की कमान,सरविंद धुर्वे को भेजा आठनेर

Police Transfer : बैतूल। जिले के पुलिस महकमे में बुधवार को फिर से फेरबदल किया गया है। बैतूल गंज थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक रविकांत डहेरिया को पदस्थ किया गया है।

वे वर्तमान में बीजादेही थाना की कमान संभाल रहे थे। गंज थाना प्रभारी बनाए गए उप निरीक्षक संदीप परतेती को भौंरा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

आठनेर थाना प्रभारी राजन उइके को बोरदेही और बोरदेही में पदस्थ सरविंद धुर्वे को आठनेर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। बैतूलबाजार थाना प्रभारी बबीता धुर्वे का स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें यथावत कर दिया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक चित्रा कुमरे को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button