2 हजार के बीमा से परिवार को मिले 40 लाख

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने स्व.प्रमिला धुर्वे के परिवार को सौंपा दावा चेक, 4 साल के बेटे के खाते में जमा हुई राशि

शाहपुर/बैतूल। ग्राम पंचायत धपाड़ी के ग्राम बीर-गवाड़ी, शाहपुर निवासी स्व.प्रमिला धुर्वे के परिवार को भारतीय स्टेट बैंक और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 40 लाख की आर्थिक सहायता मिली है। प्रमिला धुर्वे ने एसबीआई के माध्यम से मात्र 2 हजार की बीमा राशि वाला व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा लिया था। दुर्घटना के बाद बीमा दावा स्वीकृत होने पर उनके पति रामलाल धुर्वे को 40 लाख का चेक सौंपा गया।

10 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक सुदीप मुसरे, चीफ मैनेजर प्रज्ञा पचौरी, ब्रांच मैनेजर सर्वेश वर्मा, सर्विस मैनेजर आशुतोष तिवारी और मॉड्यूल सेल्स मैनेजर अभिषेक जैन सहित बैंक अधिकारी मौजूद रहे। बीमा की दावा राशि स्व. प्रमिला धुर्वे द्वारा नामित उनके 4 वर्षीय पुत्र देविक धुर्वे, पिता रामलाल धुर्वे के खाते में जमा की गई है।

बैंक अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में बीमा परिवार को आर्थिक संकट से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह राशि देविक की शिक्षा, भविष्य और परिवार की अन्य जरूरतों में सहारा बनेगी। रामलाल धुर्वे ने कठिन समय में आर्थिक सहायता देने के लिए एसबीआई और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रति आभार जताया।

बैंक प्रबंधन ने आमजन से परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा लेने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि छोटी बीमा राशि भी संकट के समय परिवार के लिए बड़ा आर्थिक सहारा बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button