जिला समन्वय समिति की विचार गोष्ठी 15 मार्च को मुलताई में।

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला समन्वय समिति की विचार गोष्ठी का आयोजन 15 मार्च को गायत्री शक्तिपीठ, मुलताई में किया जाएगा।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा एवं जिला सह-समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि जिला स्तरीय यह विचार गोष्ठी 15 मार्च, रविवार को सुबह 11:30 बजे गायत्री शक्तिपीठ, मुलताई में आयोजित की जाएगी।

इस विचार गोष्ठी में जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके पूर्व जिले की सभी तहसीलों में तहसील समन्वय समितियों का पुनर्गठन किया जा चुका है।

बैठक में जिला समन्वय समिति के जिला प्रतिनिधि एवं तहसील समन्वयक भाग लेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जोन भोपाल के प्रतिनिधि तथा छिंदवाड़ा उप-जोन के समन्वयक मार्गदर्शन देंगे।

सभी तहसील समन्वयकों एवं जिला प्रतिनिधियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button