हिडली के स्वास्थ्य शिविर में आयुष उपचार से 114 मरीजों को मिला लाभ।

आयुष विभाग की टीम ने शिविर में दी नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं । उच्च रक्तचाप, मधुमेह और वात रोग के मरीजों का हुआ उपचार।

बैतूल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम हिडली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग की टीम ने 114 रोगियों को नि:शुल्क उपचार प्रदान किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ आयुष विभाग ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

शिविर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपूरे, जनपद सदस्य जयवंती इरपाचे, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवदयाल लोखंडे, सरपंच रामजी इवने, विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सचिन आहतकर उपस्थित रहे। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला स्तरीय विशेषज्ञ टीम भी मौजूद रही। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम के कार्यों की सराहना की।

आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, उदर रोग, वात रोग सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया तथा मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। आयुष चिकित्सा शिविर में डॉक्टर सुशील सोनी, शिवलाल कुमरे औषधालय सेवक एवं योग प्रशिक्षक सतीश सैलू ने सेवाएं प्रदान कीं। योग प्रशिक्षक द्वारा योग गतिविधियां भी कराई गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button