Hero New Bike : हीरो की पैशन प्लस नए अवतार में लांच हुई

Hero Bikes News : स्टाइलिश और तकनीकाें से लैस प्रोडक्ट्स लाने की अपनी बेहतरीन रणनीति के मुताबिक, दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटो कॉर्प के अधिकृत डीलर खण्डेलवाल हीरो शोरूम बैतूल में पैशन प्लस को नए अवतार में लांच किया गया। ग्राहकाें की लगातार बदल रही प्राथमिकता को अपनाते हुए प्रतिष्ठित ब्रांड पैशन प्लस में स्टाइल, कम्फर्ट और सुविधा का एक आदर्श संयोजन है।
नया पैशन प्लस स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ और भी आकर्षक दिखता है। साथ ही क्रोम गार्निश, डिजी एनोलॉग मीटर, सिल्वर रीम टेप इसकी सुदंरता को और बढ़ाता हैं, इसमें सुविधा के लिए मोबाईल चार्जिग सॉकेट, प्रोग्राम्ड एफ आई इंजिन के साथ i 3 S टेक्नोलॉजी, साईड स्टैण्ड इंडीकेटर, युटिलिटी केस दिया गया हैं इसमें राइडर के कम्फर्ट का भी काफी पूरा ध्यान रखा गया है ।
पैशन प्लस की लांचिंग नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर , बंडू धोटे एवं पवन यादव के द्वारा की गई। 12 नये पैशन प्लस के ग्राहकाें को चाबी सौंपी गई । विदित हो कि पैशन प्लस के लांच होने के पहले से ही उपरोक्त ग्राहकाें द्वारा इसकी बुकिंग की गई थी, जिन्हें आज वाहन की डिलेवरी दी गई । इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित बहुत से ग्राहकाें द्वारा इसकी टेस्ट राइड ली गई ।




