Big Accident: किसान की बाइक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम
Big Accident: The bike of a farmer returning home from the market was hit by an unknown vehicle on the highway, he died on the spot

Big Accident: बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नागपुर– भोपाल नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने किसान की बाइक को टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
किसान पाढर से शनिवार रात बाजार कर घर लौट रहे थे। तभी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना भोपाल हाईवे पर महाकाल ढाबे के पास की है। पुलिस ने रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साकादेही का किसान रामसरोज पिता सुखलाल धुर्वे शनिवार रात को पाढर से बाजार कर लौट रहा था । हाईवे पर पीसा जोड़ी के पास महाकाल ढाबे के सामने अज्ञात वाहन ने रामसरोज की बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में गंभीर चोट आने पा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके से गुजरने वालों ने हादसे की खबर परिजनों को की। वहीं उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक रामसरोज खेती करता था। उसकी 11 साल की एक बेटी भी है। फिलहाल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।




