रक्षा सूत्र बांधकर बालिकाओं ने कलेक्टर व एएसपी से लिया सुरक्षा का संकल्प

कलेक्टर ने शिक्षा में मदद का दिया भरोसा, बालिकाओं को मार्शल आर्ट सीखने की सलाह

ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने और स्किल डेवलपमेंट की पहल होगी

बैतूल। प्रदीपन संस्था बैतूल की ओर से सचिव श्रीमती रेखा गुजरे के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन पर्व पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। सृजन कार्यक्रम एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन से जुड़ी बालिकाओं ने जिला कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे को श्रीफल भेंट कर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने सभी बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी शिक्षा में आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालिका के लिए स्वयं की सुरक्षा और आत्मरक्षा जरूरी है, इसलिए उन्हें मार्शल आर्ट सीखना चाहिए। उन्होंने ड्रॉपआउट बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने तथा कंप्यूटर ज्ञान सहित स्किल डेवलपमेंट और आत्मनिर्भरता से जुड़ी अन्य विधाएं सीखने की इच्छुक बालिकाओं की सूची प्रस्तुत करने को कहा। सूची मिलने के बाद उन्हें स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इसी क्रम में बालिकाओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी कमलेश कुमार को भी राखी बांधी। इस दौरान स्वयं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के गुणों पर चर्चा हुई। एडिशनल एसपी ने बालिकाओं से कहा कि वे संस्था के साथ मिलकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाएं और लगातार आगे बढ़ती रहें।

कार्यक्रम में प्रदीपन संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चारू वर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, अलका नागले, पूनम अतुलकर, ममता पुआरे, रानी पाल, ज्योति बागवे, ज्योति नागले, रवि शंकर चावरे, विशाल आर्य एवं लोकेश भनारिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button