जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर इमाम साहबों का इस्तकबाल, कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे ने दी मुबारकबाद
ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी की जानिब से गांधी वार्ड में हुआ सम्मान समारोह

बैतूल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक मौके पर बैतूल शहर के तमाम इमाम साहबों का इस्तकबाल किया गया। ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी की जानिब से कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे द्वारा गांधी वार्ड, थाना रोड, कोठी बाजार बैतूल में इमाम साहबों का इस्तकबाल कर उन्हें ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई।
इस अवसर पर पत्रकार धीरज सोनू अवस्थी, नौशाद, इरशाद, हामिद, अहमद, तौफीक, फैजल, दानिश, फ़ैज़, अमान, साहिल वाजिद, तालिब और मकबूल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
– मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश
इमाम साहबों के इस्तकबाल के दौरान जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियां साझा की गईं और आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं मोहब्बत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर इस मुबारक मौके की खुशियां साझा कीं।




