Crime News College: कालेज में लाठी, हाकी और रॉड लेकर घुसे बदमाश, असिस्टेंट प्रोफेसर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बेरहमी से पीटा

बैतूल में बेलगाम हुए बदमाश, पुलिस का नही बचा खौफ,  गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती 

Crime News Betul: बैतूल में बेलगाम हुए बदमाश किसी से डर नही रहे हैं। उनको पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नही है। यही वजह है कि बैतूल के सबसे बड़े सरकारी कालेज में दिन दहाड़े रॉड , लाठी, हाकी और धारदार हथियार लेकर आधा दर्जन से अधिक बदमाश घुस जाते हैं और असिस्टेंट प्रोफेसर पर जानलेवा हमला कर फरार हो जाते हैं। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

नगर के जयवंती हाक्सर शासकीय कालेज में शुक्रवार दोपहर में घुसकर बदमाशों ने सहायक प्राध्यापक के साथ जमकर मारपीट कर दी। धारदार हथियार से चोट आने पर उन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएच कालेज में पदस्थ संस्कृत विषय के सहायक प्राध्यापक नीरज धाकड़ शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे अपने विभाग में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व छात्र अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार, लोहे की राड, हाकी से उन पर वार कर दिए। गंभीर चोट पहुंचाने के बाद सभी भाग निकले। घायल होने से वे अचेत हो गए। सहयोगियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

कालेज प्राचार्य डा विजेता चौबे ने बताया कि सहायक प्राध्यापक और अन्नू ठाकुर का कोई विवाद है। शुक्रवार को जब वे अपने विभाग में काम कर रहे थे तभी उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि अनिकेत कालेज में अक्सर घूमता रहता है। सहायक प्राध्यापक के पास वह किसी छात्र की छात्रवृत्ति के संबंध में चर्चा करने गया था। उसे कल आने का कहा गया तो वह सील लेकर भागने लगा था। इस पर प्राध्यापक ने उसे डांटा था। संभवत इसी का बदला लेने के लिए वह कालेज में घुसा और साथियों के साथ मारपीट की।

पुलिसकर्मी तैनात करने की होगी मांग:

इस घटना के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा एसपी से कालेज में पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि अभी परीक्षा चल रही है। अब सुरक्षा की दृष्टि से कालेज स्टाफ के वाहन ही परिसर में आ पाएंगे। घायल प्राध्यापक ने पुलिस को बताया है कि आरोपित हत्या करना चाहते थे। मेरे सिर पर डंडे मारे, दोनों हाथों में फ्रेक्चर आ गया है। कालेज की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान ने हमला करने वालों पर कठोर कारवाई करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button