आमला में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल धर्मप्रेमियों का किया स्वागत

बैतूल। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को आमला में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा जामा मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और मार्ग को सजाया गया था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीर मंजिल चौराहे पर जुलूस में शामिल धर्मप्रेमियों का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर मुबारकबाद दी।

जुलूस पीर मंजिल चौराहे से सर्किट हाउस होते हुए मार्केट पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुयायियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान आकर्षक लाइटिंग भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस मेन मार्केट होते हुए बारा क्वार्टर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सीमा अतुलकर, सुभाष देशमुख, छन्नू बेले, पार्षद अमित हुडमाडे, सेवादल नगर अध्यक्ष आशु बर्डे, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र बर्थे, युकां जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हूडे, मनीष नागले, बंटी सोनी, नीरज कटारिया, बसंत पाल, गणेश डोमने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button