स्वच्छता की शपथ दिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, जारी प्रेस नोट भी निकला असत्य 

बैतूल। घोड़ाडोंगरी में 16 जनवरी मंगलवार के दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की शपथ की जगह स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अपनी सफाई देने के लिए सीएमओ द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया। आश्चर्य की बात यह है कि इस प्रेस नोट में दी गई जानकारी भी असत्य निकली है। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की शपथ नहीं दिलाई गई थी। कार्यक्रम में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के लेटर पैड पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी हुए इस प्रेस नोट में शपथ को लेकर लिखा गया है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। विकास संकल्प यात्रा में स्वच्छता एवं आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई जाना था, पूर्व में स्वच्छता की शपथ एवं कार्यक्रम समाप्ति पश्चात आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई गई। इन शब्दों ने एक बार फिर नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा दी गई असत्य जानकारी लोगों के सामने ला दी हैं। नगर परिषद सीएमओ द्वारा जारी किए गए इस प्रेस नोट में दो शपथ लेने की जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में किए गए इस कार्यक्रम में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नगर परिषद सीएमओ द्वारा स्वयं के मुखारविंद से शपथ ग्रहण कराया जा रहा था, जिसमें स्वच्छता के तहत कचरा उठाने को लेकर एकमात्र शपथ दिलाई गई है।

इनका कहना…

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगर परिषद घोडाडोंगरी में आखरी में स्वच्छता वाली एक शपथ हुई थी विकसित भारत की शपथ नहीं हुई।

पीएस दीवान, नायब तहसीलदार घोड़ाडोंगरी

शपथ एक कराई थी वह भी स्वच्छता कचरा को लेकर कराई गई थी।

नरेंद्र उईके, चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button