सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों का सम्मान, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने की सेवा

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ, जिला बैतूल इकाई द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा भारती आनंद धाम, भारत-भारती, बैतूल में वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया तथा उनके चरण पखारकर आत्मीयता और सम्मान का भाव प्रकट किया। इस अवसर पर वृद्धजनों को शाल भेंट की गई। इसके पश्चात सभी ने वृद्धजनों के साथ भोजन कर उनके साथ समय बिताया और उनके अनुभव एवं विचार भी सुने।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री सम्मान प्राप्त श्री मोहन जी नगर, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री गेलेन्द्र राठौर, बैतूल जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश फाटे, बैतूल जिला काष्ठ विनिर्माता संघ के अध्यक्ष श्री राजा साहू, होटल व्यवसायी श्री संजय मीरानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पांडे, भाजपा मीडिया से श्री मनीष मिसर टिंबर व्यापारी श्री मोहन यादव सहित भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आनंद धाम के सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का भाव व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं उनकी सेवा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

आनंद धाम के सहयोगी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button