सदानीरा माचना: माचना नदी के किनारे बनाई जाएगी दीवार, श्रमदानियों ने की सफाई

स्वच्छता में जुटे जनप्रतिनिधि व माचना जन्मोत्सव समिति के सदस्य

Today Betul News : बैतूल। माँ माचना जन्मोत्सव समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को माचना एनीकट घाट पर माचना के तट व नदी प्रवाह मार्ग की सफाई की। एक सैकड़ा से अधिक स्वच्छता श्रमदानियों ने सुबह 7:30 बजे   श्रमदान कर नदी से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला।
इसके बाद सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व माचना जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष आनन्द प्रजापति, भारत भारती के सचिव जल प्रहरी मोहन नागर व पार्षदगणों द्वारा माचना नदी पर बनने वाली तटबन्ध दीवार का भूमिपूजन किया। जनप्रतिनिधियों ने नदी पर बने नवनिर्मित स्टॉप डेम का भी अवलोकन किया।
इस अवसर सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि माँ माचना स्वच्छ व सदानीरा रहे। उन्होंने माचना तट पर सांसद निधि से मंच निर्माण की घोषणा की। पूर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि बैतूल की आबादी को ध्यान में रखते हुए माचना नदी में मलकापुर बरसाली से बैतूल तक एक श्रंखलाबद्ध जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जल प्रहरी मोहन नागर ने इस अवसर पर कहा कि माचना पुनर्जीवन अभियान यह आमजन का अभियान बने। नगर में नये भवनों के निर्माण में नागरिक सोकपिट व पक्के वाटर टैंक बनाए, जिससे वर्षाजल को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार, संगठन व समाज मिलकर नदियों के संरक्षण के लिए काम करें।

 नपा अध्यक्ष ने बताई स्टॉप डेम की रूपरेखा

नगरपालिका अध्यक्ष   पार्वतीबाई बारस्कर ने नदी संरक्षण व स्वच्छता हेतु अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार का अभियान चलाने का आग्रह किया। आनन्द प्रजापति ने माचना घाट पर वर्षभर किये गये कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी व माचना घाट की आगामी कार्ययोजना तथा एनीकट के आगे बनाये गये स्टॉप डेम की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम का संचालन नरेश लहरपुरे ने किया।
इस अवसर पर पार्षद व नियमित श्रमदानी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अंजू शर्मा, लोहिया वार्ड पार्षद सोमती धुर्वे, विजय जसूजा,  कैलाश धोटे, सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, बबलू मालवीय, राजा साहू, नरेंद्र शर्मा, नरेश लहरपुरे, पूरन साहू, बंटी बारस्कर, राकेश साहू, बंडू महाले, कृष्ण पिंजारे, हरपाल राजपूत, कुलदीप माहोरे, गज्जू परिहार, दीपक पवार, रामराव चढ़ोकार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें दिया स्वच्छता प्रहरी सम्मान

कार्यक्रम में जितेंद्र पवार, जय बजरंग हनुमान मंदिर समिति के बबलू श्रीवास, आकाश गाडगे, गणेश साहू, दीपू धुर्वे, कुसुमलाल पवार, यश कावरे, मयूर गोस्वामी को स्वछता प्रहरी सम्मान दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button