राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाला विरोध मार्च
राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप, लोकतंत्र बचाने के लगाए नारे

बैतूल। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने सोमवार शाम विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। शाम 6 बजे गांधी चौक से शुरू हुआ विरोध मार्च जय स्तंभ चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की तथा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की।
संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे और प्रदेश सचिव समीर खान ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के साथ देश का हर कांग्रेसजन मजबूती से खड़ा है। सत्य की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी।
महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम और प्रेरणा शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज उठाना, सरकार की नीतियों पर सवाल करना तथा सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की बात करना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के चलते विपक्षी नेताओं के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राजनीतिक विरोध और लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को आपराधिक कार्रवाई का आधार बनाने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी तंत्र के कथित राजनीतिक दुरुपयोग को रोकने की मांग की गई।
– राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई
पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण राव धोटे और जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे ने आरोप लगाया कि कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करना राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की आवाज उठाने वाले नेता को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
– विरोध प्रदर्शन में यह रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे, प्रदेश सचिव समीर खान, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण राव धोटे, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, जिला महासचिव मोनू बड़ोनिया, इस्माइल नब्बू खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौबे, मनोज आहूजा, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम, प्रेरणा शर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे, जितेंद्र इवने, सुनील जेधे, मोनू वाघ, शुभम दीवान, सिराज पठान, उमाशंकर दीवान, आबिद खान, दिनेश नागले, सत्तार भाई, नवलसिंह ठाकुर, राजकुमार दीवान, रवि त्रिपाठी, रूपसिंह ठाकुर, कमलेश धोटे और संदीप ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।




