Thathiya Dance: बैतूल जिले के गायकी ठठिया नृत्य का छिंदवाड़ा में हुआ मंचन

जिले की आदिवासी लोक संस्कृति देख मंत्र मुग्ध हुए अधिकारी

 

Thathiya Dance:  बैतूल। छिंदवाड़ा में आयोजित भारत पर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैतूल जिले की आदिवासी लोक संस्कृति के गायकी ठठिया नृत्य का मंचन हुआ। बैतूल जिले के प्रसिद्ध ठठिया नृत्य का मंचन देख कर अधिकारी एवं दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। लोक कलाकार महेश इंगले के नेतृत्व में दल में 15 कलाकार शामिल थे। जिन्होंने बैतूल का पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शको में उत्साह भर दिया।

उल्लेखनीय है कि स्वराज्य संस्थान संचानलय संस्कृति मंत्रालय भोपाल प्रदेश के सभी जिलों में गणतंत्र दिवस की शाम भारत पर्व का आयोजन करता है, ऐसे में बैतूल जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले की लोक संस्कृति का प्रचार प्रसार बड़े मंचो पर हो रहा है। साथ ही विलुप्त होती जा रही इन लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वराज्य संस्थान मंच प्रदान कर रहा है।

लोक कलाकार महेश इंगले ने बताया कि 75वें गणतंत्रदिवस के अवसर पर शासकीय गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से आए कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

भारत पर्व में कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी विनायक वर्मा, सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, एडीएम के.सी.बोपचे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। लोक कलाकारों के दल में सुनील ढोलेकर, राजेश कवडेती, पिंटू कुमरे, रमन कुमरे, रविंद्र उइके, राम किशोर इवने, समीर पांसे, पंकज कुमरे, दुर्गेश कुमरे, करण सलामे, मेघा सिंह, श्रद्धा पवार कौशल्या उइके, भावना साहू सहित अन्य कलाकार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button