बर्निंग बस: सीएम बोले जो जवाबदार होगा किसी कीमत पर नही छोड़ेंगे
गुना पहुंचे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने घायलों से अस्पताल में की मुलाकात



गुना के जिला दंडाधिकारी तरुण राठी ने बस हादसे की जांच के लिए समिति गठित करने का आदेश दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 27.12.2023 को रात्रि लगभग 08:30 बजे, यात्री बस वाहन क्रमांक MP08P0199 गुना से आरोन जाते हुये, बजरंगगढ़ के समीप डंपर से टकराने के कारण भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। जिससे बस में आग लग जाने से 13 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की जांच हेतु निम्नलिखित अधिकारियों की जांच समिति गठित की जाती है। इसमें मुकेश कुमार शर्मा, अपर जिला दण्डाधिकारी गुना को अध्यक्ष, दिनेश सावंले, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुभाग गुना, अरुण कुमार सिंह, संभागीय उप परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, प्राणसिंह राय, सहायक यंत्री, विद्युत सुरक्षा गुना को सदस्य बनाया गया है।
जांच समिति घटना के विभिन्न पहलुओं- इस भीषण दुर्घटना के कारण, दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर की विभिन्न प्रकार की अनुमतियों आदि की जांच, बस में आग लगने के कारण की जांच एवं, प्रकरण में उत्तरदायी विभागों की भूमिका की जांच कर जांच प्रतिवेदन तीन दिवस में प्रस्तुत करेगी।
प्रधानमंत्री ने शोक जताया





