शहीद दिवस पर कारगिल चौक से निकली युवा रैली।

बैतूल। शहीद दिवस के अवसर पर नगर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। माय भारत के आयोजन में जीनियस यूथ क्लब द्वारा 23 मार्च को कारगिल चौक से भव्य रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और महान शहीदों के विचारों को आमजन तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में जीनियस यूथ क्लब के अध्यक्ष रोशन कनाठे, माय भारत बैतूल की जिला अधिकारी सुषमा गउली, धनंजयसिंह ठाकुर सहित ग्रीन आर्मी के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button