चुरनी स्कूल में 5 से 8 साल के बच्चों से सफाई कराने का आरोप, युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बैतूल। ग्राम पंचायत चुरनी से सामने आए वीडियो में करीब 5 से 8 वर्ष की उम्र के बच्चे स्कूल परिसर में साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद युवा कांग्रेस जिला महासचिव आशुतोष आर्य ने बच्चों से स्कूल परिसर की सफाई करवाए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की है।

आर्य ने कहा कि 5 से 8 वर्ष की उम्र के बच्चों के हाथों में किताब और पेंसिल होनी चाहिए, न कि फावड़ा और तगारी। इतनी कम उम्र के बच्चों से स्कूल परिसर की सफाई करवाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों के पढ़ने, सीखने और खेलने की जगह है, जहां उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण होना चाहिए।

आर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य की बात करते हैं, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में ही मासूम बच्चों से इस तरह का कार्य करवाए जाने का वीडियो सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में बच्चों से इस प्रकार का कार्य न कराया जाए।

आशुतोष आर्य

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा स्कूलों में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button