रावा में 22 मई से शुरू होगा मां बगलामुखी त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार ।

बिना जन्म पत्री और जन्म समय के होगा समस्याओं का समाधान।

बैतूल। मां ताप्ती की पावन नगरी मुलताई क्षेत्र के ग्राम रावा में 22 से 25 मई तक मां बगलामुखी त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मां बगलामुखी मंदिर सिवनी मध्यप्रदेश की परम तपस्विनी, परम योगिनी, तत्वदर्शी, आत्मज्ञानी, ब्रह्मज्ञानी एवं दिव्यदृष्टि सिद्ध साधिका गुरु माता देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी जी के सानिध्य में संपन्न होगा।

आयोजकों ने बताया कि इस विशेष दिव्य दरबार में बिना जन्म पत्री, बिना जन्म तिथि और बिना जन्म समय के केवल दिव्यदृष्टि के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दरबार में श्रद्धालुओं की मानसिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य तथा जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान गुरु माता जी द्वारा किया जाएगा।

त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार में समय प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु अपनी एक फोटो, नाम, संक्षिप्त परिचय और व्हाट्सएप नंबर मोबाइल नंबर 9806284177 पर भेजकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आयोजकों के अनुसार जिन श्रद्धालुओं को समय प्रदान किया जाएगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। श्रद्धालु अपने मित्रों, रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों को भी इस दिव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

दरबार आरंभ होने से पूर्व मां बगलामुखी सिद्ध साधिका देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी जी के श्रीमुखारविंद से भक्तों को दस महाविद्याओं, नवदुर्गा माता और चौंसठ योगिनी माता की अलौकिक महिमा का श्रवण कराया जाएगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसादी वितरण के साथ दिव्य दरबार का समापन होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म प्रचार-प्रसार पीताम्बरा संस्थान मध्यप्रदेश एवं मां बगलामुखी साधक शिष्य भक्त परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में मां बगलामुखी उपासक रविन्द्र मानकर, वासुदेव ताड़गे, देवशंकर घोटे, भरत दवंडे, नारायण दवंडे, रामशंकर देशमुख एवं अशोक देशमुख सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button