workshop on share market: कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी शेयर मार्केट की जानकारी
भीमपुर कॉलेज में हुआ स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

बैतूल। शास.महा. भीमपुर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य लेखराम दरसीमा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में ट्रेनर जितेंद्र धुंडे, उनके सहयोगी आशीष देशभ्रतार, प्रवीण साहू ने विद्यार्थियों का सेबी, एनआईएसएम, क्विज एवं भारतीय प्रतिभूति बाजार, नियम -72, म्युचुअल फंड, ई-केवाईसी, डीमेट ट्रेडिंग अकाउंट, भारतीय प्रतिभूति बाजार में रोजगार के अवसर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के संचालक सहायक अध्यापक शंकर सातनकर ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यशाला में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस कार्यशाला में महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।





