Continuous Rain : MP के बैतूल में लगातार बारिश से गिरी मकान की दीवार, घर में सो रही महिला दबी, बच्चे बाल-बाल बचे
Continuous Rain : बैतूल: मध्यप्रदेश में मानसून खासा मेहरबान है जिसके चलते बैतूल जिले में भी लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को दिन भर बारिश होती रही। रात में भी बारिश होने से अब कच्चे मकानों के ढहने की घटनाएं भी होने लगी हैं। बैतूल जिले के भारतभारती गांव में घर की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। जिसमें घर में सो रही महिला दब गई। गंभीर चोटें आने पर उसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लो धुर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भारत भारती महिला शनिवार अपने घर में सो रही थी। बारिश के कारण घर की कच्ची दीवार अचानक महिला के ऊपर गिर गई। जिसमें महिला के पैर में गंभीर चोट आई। इसकी जानकारी परिजनों और पड़ोसियों को लगी तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और दीवाल को महिला में दबी महिला को बाहर निकाला गया।108 एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और उससे महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।
घायल महिला मल्लों धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया है की वह मजदूरी का काम करती है ।बारिश के कारण शनिवार को वह काम पर नहीं गई थी।दोपहर में वह अपने बच्चों और अपनी मां के साथ घर में सो रही थी इसी दौरान लगातार हो रही बारिश से मिट्टी की दीवाल अचानक ही महिला के ऊपर गिर गई जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । इस पूरे हादसे में महिला के बच्चे और उसकी मां बाल बाल बच गए। फिलहाल घायल महिला को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।