चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को दिया स्वास्थ्य का व्यावहारिक ज्ञान।

छात्रों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प।

बैतूल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में जागरूकता एवं स्वास्थ्य पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। विगत 24 वर्षों से संचालित इस संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष सभा रखी गई, जिसमें डॉ. नितिन राठी और डॉ. प्रीयेश पात्रीकर अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा स्वास्थ्य मानसिक और सामाजिक संतुलन से जुड़ा होता है। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। डॉ. नितिन राठी ने स्वच्छता और हाइजीन पर जोर देते हुए सही तरीके से हाथ धोने की आदत को कई बीमारियों से बचाव का सरल उपाय बताया। उन्होंने छात्रों को हाथ धोने की सही विधि और उसके महत्व की जानकारी दी।

डॉ. प्रीयेश पात्रीकर ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी। साथ ही सामाजिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे व्यवहार, सहयोग और सकारात्मक संवाद को जरूरी बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्युत को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, साफ-सफाई और सकारात्मक सोच को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर संजय राठौर सहित स्कूल परिवार ने अतिथियों और पालकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button