रामघाटी के दो युवा बने अग्निवीर, पूरे गांव ने ढोल धमाकों से किया स्वागत

युवराज आहके और दयाराम रमन चिचाम का अग्निवीर सेवा के लिए हुआ चयन


बैतूल। भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम रामघाटी में 11 दिसंबर का दिन गांव के इतिहास में गर्व का पल बनकर दर्ज हुआ, जब गांव के दो युवाओं का अग्निवीर सेवा में चयन होने पर पूरे गांव ने ढोल धमाकों, जयघोष और तिरंगे की शान के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों में ऐसा उत्साह देखने को मिला मानो पूरा गांव इनके देश सेवा के इस चयन पर अपार गर्व महसूस कर रहा हो। युवा आदिवासी विकास संगठन भैंसदेही के अध्यक्ष तिरु नंदू आहके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम के प्रथम अग्निवीर सैनिकों में चयनित तिरु युवराज पुत्र स्व.पूर्व सचिव जगन आहके और तिरु दयाराम रमन चिचाम के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

गांव के वरिष्ठजन, संगठन के पदाधिकारी, युवाओं तथा स्कूल के बच्चों ने मिलकर युवराज आहके और दयाराम रमन चिचाम को भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में उपस्थित हर व्यक्ति की आंखों में गर्व के भाव थे, क्योंकि वर्षों बाद गांव का कोई युवा इस गौरवपूर्ण सेवा में चयनित हुआ है। उपस्थित ग्रामीणों ने उन्हें देश सेवा में श्रेष्ठ योगदान देने का आशीर्वाद दिया।
समारोह में तिरु नंदू आहके अध्यक्ष युवा आदिवासी विकास संगठन भैंसदेही, तिरु नंदू उईके ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष, तिरु बबलू धुर्वे ब्लॉक सचिव, तिरु सुंदरलाल वाडिवा शिक्षक, तिरु बिहारीलाल आहके शिक्षक, तिरु इमरतलाल उईके शिक्षक, तिरु दलत उईके, तिरु दम्मूलाल आहके, तिरु रमन चिचाम, तिरु मिथलेश आहके, तिरु नारायण चिचाम, तिरु ओमप्रकाश वट्टी, तिरु अनिल उईके, तिरु रमेश उईके, तिरु सूरज वाडिवा, तिरु जगन चिचाम, तिरु रामसिंह आहके, तिरु विशु आहके, तिरु अविनाश चिचाम, किसान लाल आहके, दिनू कवडे, सुंदरलाल धुर्वे, जंगली वट्टी, गुलाब उईके, विजय उईके, कज्जूलाल धुर्वे, सहायक सचिव नारू उईके, श्याम उईके, गांव के स्कूली बच्चे, माताएं तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गांव के लोगों ने तिरु युवराज आहके और तिरु दयाराम रमन चिचाम को अपने गांव और जिले का सम्मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button