11 से 14 अगस्त तक चार दिन निकलेगी तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी प्रभात फेरी

लगातार पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रही यात्रा, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महापुरुषों और शहीदों को किया जाएगा नमन

संयोजक डॉ. अरुण जयसिंह पुरे ने नागरिकों, बच्चों और मातृशक्ति से सहभागिता की अपील की

बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगरवासियों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा इस वर्ष अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। 11 से 14 अगस्त तक चार दिनों तक प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महापुरुषों और शहीदों को नमन किया जाएगा।

यात्रा के प्रथम दिवस 11 अगस्त को प्रभात फेरी जय हिंद चौक हमलापुर से शुरू होकर कॉलेज चौक, टावर रोड, गणेश चौक, खंजनपुर और अर्जुन नगर होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंचेगी। दूसरे दिन 12 अगस्त को यात्रा गांधी चौक से थाना रोड, टिकारी रोड, मेघनाथ चौक, आर्यपुरा और लल्ली चौक होते हुए वापस गांधी चौक पहुंचेगी। तीसरे दिन 13 अगस्त को शहीद स्मारक लल्ली चौक से शहीदों को नमन कर यात्रा बस स्टैंड, जिला अस्पताल, अंबेडकर चौक, कारगिल चौक, चौपाटी और कलेक्टरेट मार्ग से होकर निकलेगी। अंतिम दिन 14 अगस्त को जेएच कॉलेज से बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी और वहीं समापन होगा।

तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण जयसिंह पुरे ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य नागरिकों और बच्चों में राष्ट्रवाद तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी धर्म, जाति और संप्रदाय के राष्ट्रप्रेमी एकता के भाव से शामिल होते हैं। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनेता और आम नागरिक भी सहभागिता करते हैं। उन्होंने नगर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, बच्चों और मातृशक्ति से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button