tree planting campaign: लालिया पहाड़ पर वृहद स्तर पर हुआ पौधारोपण, बड़ी संख्या में समाजसेवी बंधु-भगिनियों ने लिया भाग 

पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन और प्रकृति के समन्वय का सतत प्रयास: निरंजन सिंह

बैतूल। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समिति और ग्रीन टाइगर्स के संयुक्त प्रयास से 28 अगस्त को लालिया पहाड़, हमलापुर क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अभियान में बड़ी संख्या में समाजसेवी बंधु-भगिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ के निरंजन सिंह ने पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने भी अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण के अनुकरणीय कार्य किए थे। उन्होंने कहा, पर्यावरण संरक्षण एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह मानव जीवन और प्रकृति के समन्वय का सतत प्रयास है। हमें इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और इस जागरूकता को अपने परिवार से प्रारंभ कर समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।

इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें उषा द्विवेदी (उपाध्यक्ष), वंदना कुंभारे (सचिव), विजय हारोडे (सह सचिव), विनय डोंगरे (कोषाध्यक्ष), और ग्रीन टाइगर्स संस्था के प्रणेता तरुण वैद्य जो कि देवी अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समिति के पर्यावरण आयाम जिला प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।

समिति सदस्य जयदीप रूनवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, और समिति एवं उप समिति के अन्य सदस्य सभी आयामों के प्रभारी सह प्रभारी प्रमुख सह प्रमुख भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समिति ने इस अवसर पर संदेश दिया कि यह पहल सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को निभाने का निरंतर प्रयास होना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button