दर्दनाक हादसा: अंधी रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो पलटी, दो की मौत, एक घायल

Accident News Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार को अंधी रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो जीप पलट जाने से उसमें सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब तीन बजे मासोद आठनेर मार्ग पर ग्राम शिरडी के पास बोलरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। बोलेरो जीप पलट गई । उसमे ग्राम सांवरी निवासी अतुल पिता शिवराम बुआड़े (24) अपने दोस्त आकाश माथनकर एवं एक अन्य के साथ आठनेर से मासोद जा रहे थे।

तेज रफ्तार में बोलेरो शिरडी गांव के पास  होकर पलट गई। गंभीर चोट आने से जीप में सवार  अतुल और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अवस्था में एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button