Big Accident: डंपर ने बाइक काे मारी टक्कर, दो युवक और एक युवती घायल, दो की हालत गंभीर

TODAY BETUL NEWS : बैतूल। रविवार दोपहर में बैतूल जिले के आठनेर में अंधी रफ्तार से दौड़ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती घायल हो गए। तीनों को आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसदेही के चिखली गांव निवासी गणेश अंगारे उम्र 19 वर्ष, राजेश धुर्वे उम्र 30 वर्ष और संगीता अंगारे उम्र 19 वर्ष रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास रगड़गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान आठनेर में स्थित मस्जिद के पास डंपर ने बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों उछलकर सड़क पर गिरने से घायल हो गए।

 

घायलों को राहगीरों ने तत्काल आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवकों की हालत बेहद गंभीर होने के कारण एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। युवती का उपचार आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button