theft incident: 6 लाख 50 हजार की चोरी का अब तक नहीं लगा सुराग 

बैतूल। विगत 15 फरवरी को कोसमी क्षेत्र में एक सुने मकान में चोरी हो गई थी। इस मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा कोतवाली थाने में की गई है। शिकायतकर्ता आकाश दहाट ने बताया कि चोरी की घटना में मकान में रखें 6 लाख 50 हजार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह कोसमी में रविंद्र पंडाग्रे के मकान में किराए से रहते हैं। 15 फरवरी के दिन वे किसी काम से गए हुए थे। जरूरी काम के लिए उन्होंने घर में नगद लगभग 6 लाख 50 हजार रखे थे। उनकी गैर मौजूदगी में जब खाना बनाने वाली बाई घर पर आई तब उन्हें पता चला कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर के दरवाजे भी खुले हैं। उसके बाद उन्होंने घर जाकर देखा तो कमरे का सामान अस्त -व्यस्त था। रुपयों के बैग का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें के सारे रुपए गायब थे। उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्यवाही कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button