Betul news: वैष्णवी धाम में दुर्गा स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि

महोत्सव, सैकड़ों दर्शकों ने सराहा नाटक "एक कण्ठ विषपायी"

बैतूल। चक्कर रोड स्थित वैष्णवी धाम कॉलोनी में नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। इस अवसर पर पूरे पंडाल को अत्यंत आकर्षक और मनोहारी तरीके से सजाया गया है, जो धर्म प्रेमी जनता का विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कॉलोनी के अध्यक्ष राजेश गावण्डे ने बताया कि कॉलोनी में हर साल नवरात्रि सहित सभी प्रमुख त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। इस वर्ष नवरात्रि पर्व पर देवी दुर्गा की स्थापना कर कॉलोनी के सभी निवासी मिलकर भक्ति और श्रद्धा में लीन हो रहे हैं।

कॉलोनी में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में कोशिश ग्रुप द्वारा शिरीष सोनी के निर्देशन में ‘एक कण्ठ विषपायी’ नामक नाटक का मंचन किया गया, जिसे सैकड़ों दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर देखा। दर्शकों ने नाटक के जीवंत प्रदर्शन और अद्भुत अभिनय की भरपूर सराहना की। कॉलोनी के सचिव संजय नगदे ने जानकारी दी कि नवरात्रि के आगामी दिनों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगीत संध्या, गरबा और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतिया शामिल रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button