आठनेर की नमन साख सहकारी समिति की टीम ने बर्राढाना पहुंचकर पीड़ित परिवारों को दी राहत।

महिलाओं और बच्चों की जरूरतों का रखा विशेष ध्यान।

बैतूल। भीमपुर तहसील के बर्राढाना मोहदा में हाल ही में हुई भीषण आगजनी के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक और सहकारी संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। इसी क्रम में नमन साख सहकारी समिति मर्यादित आठनेर की टीम गांव पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की।

समिति द्वारा राहत सामग्री के रूप में दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें पानी संग्रहण के लिए बर्तन, पानी पीने के गिलास, चाय छानने की छन्नी, शक्कर, सब्जियां सहित अन्य जरूरी सामान शामिल रहा। महिलाओं के लिए साड़ियां और बच्चों के लिए कपड़ों का भी वितरण किया गया, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष यशराज कनाठे के नेतृत्व में टीम ने पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया और उनसे संवाद कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। राहत कार्य में संचालक बबली बाई बारस्कर, रीता बाई गावंडे, सिंधू बाई अड़लक, संस्था प्रबंधक पूनाजी कापसे तथा निलेश प्रजापति की सक्रिय भागीदारी रही।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगजनी की इस घटना ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है, ऐसे में समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि वे आगे आकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button